बीपीएससी परीक्षा में बड़ा बदलाव: सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा अब ''''''''''''''''ओपन बुक सिस्टम'''''''''''''''' से

बीपीएससी परीक्षा में बड़ा बदलाव: सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा अब ''''ओपन बुक सिस्टम'''' से

अभ्यर्थी परीक्षा में ले जा सकेंगे तीन किताबें, गाइड व फोटोकॉपी पर रोक; निगेटिव मार्किंग नहीं

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अपनी परीक्षा प्रणाली में अहम बदलाव करते हुए सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा को ””””””””ओपन बुक सिस्टम”””””””” के तहत कराने का फैसला किया है. 10 सितंबर को होने वाली यह परीक्षा एक ही पाली में ली जाएगी और इसमें अभ्यर्थियों को अपने साथ कुछ किताबें ले जाने की अनुमति होगी. आयोग का मानना है कि इस बदलाव से परीक्षा की गुणवत्ता व पारदर्शिता बढ़ेगी, क्योंकि अब अभ्यर्थियों से रटने के बजाय विषय की गहरी समझ की उम्मीद की जा रही है.

क्या है ””””””””ओपन बुक सिस्टम””””””””?

इस प्रणाली के तहत, परीक्षार्थी अपने साथ तीन किताबें ले जा सकते हैं, एक सामान्य ज्ञान के लिए, एक गणित के लिए और एक सामान्य विज्ञान के लिए, हालांकि, ये किताबें केवल एनसीइआरटी, बीएसइबी या आइसीएसइ जैसे मान्यता प्राप्त बोर्डों की होनी चाहिये. किसी भी गाइड, फोटोकॉपी या हस्तलिखित नोट्स को परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी. अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले अपनी किताबों पर अपना नाम व अनुक्रमांक लिखना अनिवार्य होगा.

परीक्षा के नियम और निर्देश

परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी, लेकिन अभ्यर्थियों को एक घंटा पहले ही यानी 10 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा. इस परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी, जो अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी राहत है. आयोग ने सख्त हिदायत दी है कि परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे. अगर कोई अभ्यर्थी इन नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है, तो उसे अगले पांच वर्षों के लिए आयोग की सभी परीक्षाओं से वंचित कर दिया जायेगा. पुस्तकों का आपस में आदान-प्रदान भी सख्त मना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >