बैंक कर्मी के घर 10 लाख से अधिक की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

मुजफ्फरपुर के भवानी नगर में चोरों ने घर में घुसकर 10 लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

Muzaffarpur Crime News:  सदर थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस गश्त को ठेंगा दिखाते हुए एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. यादव नगर स्थित भवानी नगर मोहल्ले में चोरों ने एक बैंक कर्मी के घर में बालकनी के रास्ते घुसकर 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया.

बालकनी के रास्ते घर में घुसे शातिर

बैंक कर्मी आदित्य कुमार के अनुसार, 31 जुलाई की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच चोर बालकनी के रास्ते उनके घर में दाखिल हुए. बदमाशों ने आलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात गायब कर दिए. भागने के दौरान एक शातिर चोर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

चोरी गए सामान की सूची

  • नगदी: डेढ़ लाख रुपये के करेंसी नोट.
  • सोने के आभूषण: एक सोने की चेन, नथुनी, अंगूठियां और सोने का लॉकेट.
  • चांदी के जेवरात: 6 चांदी का बाला, 2 पायल, बिछिया और 22 चांदी के सिक्के.
  • अन्य सामान: घर में रखे अन्य बहुमूल्य सामान.

सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश

सदर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित आदित्य कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमें सुबह तीन बजे के करीब एक शातिर जाता दिख रहा है. पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने और गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: जल चढ़ाकर लौट रहे अधेड़ की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >