जिले में 6.6 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ

Benefit of 125 units of free electricity

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिले में कुल बिजली उपभोक्ताओं की संख्या करीब 8.50 लाख है. जिसमें 6.6 लाख घरेलू उपभोक्ता है. सरकार द्वारा जो प्रत्येक माह सवा सौ यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा की गयी है. इसका लाभ जिले के करीब 6.6 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा. जुलाई महीने के बिजली बिल में ही 125 यूनिट तक उपभोग के लिए उपभोक्ताओं को कोई पैसा नहीं देना होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी गयी है. जिसमें कहा गया है कि हमारी सरकार शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे है. और अब सरकार ने तय कर दिया है कि पहली अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा. इससे राज्य के कुल एक करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा.

घरेलू उपभोक्ताओं के यहां लगेगा सौर ऊर्जा संयंत्र

सीएम ने एक्स हैंडल पर लिखा कि हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जायेगा. वहीं कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे, उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी. साथ ही बाकी उपभोक्ताओं के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी. इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR GAURAV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >