सात फेरे से पहले दूल्हे की प्रेमिका का हंगामा, दुल्हन के घरवालों ने तोड़ी शादी तो सदमे में मां को आया हार्ट अटैक

Bihar News: मुजफ्फरपुर में शादी से ठीक पहले एक प्रेम कहानी का ऐसा मोड़ आया, जिसने पूरे समारोह को हंगामे में बदल दिया. फेरों से पहले ही दूल्हे की प्रेमिका अपनी मां के साथ मैरिज हॉल पहुंची और शादी रुकवाने के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया. यह सुनकर दुल्हन के घरवालों ने तुरंत शादी तोड़ दी.

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में शादी से ठीक पहले हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जब दूल्हे की प्रेमिका अपनी मां के साथ शादी रोकने पहुंच गई. गरीबस्थान रोड स्थित एक मैरिज हॉल में गुरुवार को हुए इस हंगामे के बाद दुल्हन के घरवालों ने शादी तोड़ दी. जिससे दूल्हे की मां सदमे में आ गईं और उन्हें हार्ट अटैक आ गया.

“मैं यह शादी नहीं होने दूंगी!”

शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, तभी दूल्हे की प्रेमिका अपनी मां के साथ शादी रोकने पहुंच गई. महिला ने दुल्हन के पिता को बताया कि उनका दामाद बनने वाला लड़का पहले से ही उनकी बेटी के साथ रिलेशनशिप में है और वह यह शादी नहीं होने देगी. यह सुनते ही समारोह में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई.

पुलिस भी पहुंची, फिर भी नहीं रुका बवाल

शादी में हंगामा बढ़ता देख लड़के पक्ष के लोगों ने नगर थाना पुलिस की डायल 112 टीम को बुला लिया. पुलिस ने प्रेमिका से कहा कि अगर वह शादी करना चाहती है तो करे या फिर थाने में शिकायत दर्ज कराए. लेकिन लड़की और उसकी मां ने शिकायत से इनकार कर दिया. उनका एक ही दावा था कि यह शादी नहीं होने देंगे.

दुल्हन के परिवार ने तोड़ी शादी, मां हुई बेहोश

इधर, पूरे विवाद को देखकर दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी की शादी से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, “हम अपनी बेटी की शादी ऐसे लड़के से नहीं कर सकते, जिसकी पहले से ही किसी और से नजदीकियां रही हैं.” शादी टूटने की खबर जैसे ही लड़के की मां तक पहुंची, उन्हें सदमे में हार्ट अटैक आ गया. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: अजातशत्रु के शासनकाल में महात्मा बुद्ध ने त्यागा था देह, राजगृह में बना है स्तूप

शादी के मंडप में धोखा

मुजफ्फरपुर की इस घटना ने शादी समारोहों में होने वाले ड्रामे की सारी हदें पार कर दीं. एक तरफ दूल्हे की प्रेमिका अपने हक की लड़ाई लड़ रही थी, तो दूसरी ओर दुल्हन का परिवार अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित था. अंत में, शादी टूट गई, परिवारों में तनाव बढ़ गया और मामला थाने तक पहुंचने के बावजूद हल नहीं हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >