पत्नी को पीटकर घर से निकाला, फिर ईंट से फोड़ा सिर

पत्नी को पीटकर घर से निकाला, फिर ईंट से फोड़ा सिर

मुजफ्फरपुर. सिकंदरपुर कुंडल इलाके में एक नशेड़ी ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया. फिर, ईंट से मारकर अपना सिर फोड़ लिया. वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया. इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसको इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. मामले में पत्नी ने नगर थाने पहुंच कर पति की लिखित शिकायत की. बताया कि सात साल पहले उसने प्रेम विवाह किया. दो बच्चे भी हैं. पति हमेशा नशा करके आता है और मारपीट करता है. जब वह मायके वालों से इसकी शिकायत करती है तो वह कहता है कि अपना सिर फोड़ देगा. हाथ काट लेगा और तुम्हारे सारे परिवार को झूठे केस में फंसा कर जेल भेज देगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >