भालू ने महिला पर किया हमला, हाथ चबा गया

सहोदरा थाना क्षेत्र के देवाड गांव की एक महिला को भालू ने काटकर जख्मी कर दिया गया है. महिला को उसके परिजनों के द्वारा रेफरल अस्पताल लाया गया.

गौनाहा, (बेतिया) सहोदरा थाना क्षेत्र के देवाड गांव की एक महिला को भालू ने काटकर जख्मी कर दिया गया है. महिला को उसके परिजनों के द्वारा रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेतिया रेफर कर दिया है. घटना को लेकर बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह में देवाड़ गांव निवासी चंदन दहित की 32 वर्षीय पत्नी निराशा देवी गांव के ही बगल में सैनिक रोड पर टहल रही थी. इसी दौरान गन्ने के खेत से निकलकर भालू ने अचानक हमला कर दिया है. हमले के दौरान भालू महिला के एक हाथ तोड़ दिया है और दूसरे हाथ को पूरी तरह से चबा कर खा गया है. महिला के चीखने चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण बचाव के लिए पहुंचे और शोर मचाए तब भालू छोड़कर भागा. वहीं महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया. फॉरेस्टर रूप सिंह ने बताया कि जख्मी महिला को एक सप्ताह के अंदर उचित मुआवजा दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >