बज्जिका की पहली फिल्म 'बउआ' की शूटिंग शुरू, नवंबर में होगी रिलीज

बज्जििका भाषा की पहली फीचर फिल्म 'बउआ' की शूटिंग दरभंगा रोड स्थित बसंत पैलेस फिल्म स्टूडियो में शुरू हो गई है. फिल्म को नवंबर में रिलीज करने की योजना है, जिससे भाषा को नई पहचान मिलने की उम्मीद है.

Muzaffarpur News: बज्जिका भाषा की पहली फीचर फिल्म 'बउआ' की शूटिंग गुरुवार से शुरू हो गई. दरभंगा रोड स्थित बसंत पैलेस फिल्म स्टूडियो में दीप प्रज्वलित कर फिल्म का मुहूर्त किया गया. फिल्म से जुड़े कलाकारों और साहित्यकारों ने इसे बज्जिका भाषा के विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया.

दीप प्रज्वलित कर हुआ मुहूर्त

फिल्म का शुभारंभ सुबोध राय, बसंत कुमार बचपन, पटकथा लेखक एवं सह-निर्देशक अभिकांत, डीओपी एवं सह-निर्देशक रौनित रंजन, साहित्य मार्तंड उदय नारायण सिंह, अभिनेता नीतीश कुमार, सहायक अभिनेत्री संगीता और रूबी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

फिल्म का संगीत डॉ. अश्वनी कुमार ने तैयार किया है, जबकि पार्श्वगायन ऐश्वर्य निगम और दीपाली सहाय ने किया है. गीत डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. अजीत पांडेय और बसंत कुमार बचपन ने लिखे हैं.

बज्जिका भाषा को मिलेगा नया मंच

मुहूर्त समारोह में सुबोध राय ने कहा कि बज्जिका भाषा में फिल्म का निर्माण एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे इस भाषा को नई पहचान और मजबूती मिलेगी.

वहीं फिल्म के निर्माता बसंत कुमार बचपन ने बताया कि फिल्म की शूटिंग जल्द पूरी कर नवंबर में रिलीज करने की योजना है.

अष्टम अनुसूची में शामिल होने की जताई उम्मीद

फिल्म के संवादों का बज्जिका अनुवाद करने वाले साहित्य मार्तंड उदय नारायण सिंह ने कहा कि यह फिल्म इस बात का संकेत है कि अब वह दिन दूर नहीं जब बज्जिका भाषा भारतीय संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल होगी और बज्जिका भाषी समुदाय को अपनी भाषा पर गर्व करने का अवसर मिलेगा.

इस अवसर पर रौनित कुमार, आलोक कुमार, विवेक कुमार, कृष्णा सिंह सांवरिया, रवि कुमार, सत्येंद्र, अनुज कुमार, कविता, रूबी, मिहिर झा, आनंद कुमार और अरुण कुमार सहित फिल्म से जुड़े कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >