नक्सली गतिविधि में संलिप्त बाबूलाल गिरफ्तार

नक्सली गतिविधि में संलिप्त बाबूलाल गिरफ्तार

देवरिया़ पुलिस ने नक्सली गतिविधि में संलिप्त और थाना क्षेत्र के सोहांसी गांव निवासी बाबूलाल पासवान को उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया़ अपर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि नक्सली गतिविधि में संलिप्त बाबूलाल पासवान विगत 10 वर्षों से फरार था़ घर आने की सूचना पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है़ वहीं दूसरी ओर देवरिया नहर के समीप एक घर पर छापा मारकर मोतिहारी थाने में दर्ज दहेज अधिनियम के फरार आरोपी मुकेश साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >