मुजफ्फरपुर: बाबा मुक्तिनाथ शिव मंदिर समिति का पुनर्गठन, कार्यपालक अभियंता पंकज बने नए सचिव

मुजफ्फरपुर स्थित श्री बाबा मुक्तिनाथ शिव मंदिर व्यवस्था समिति की आम सभा में समिति का पुनर्गठन किया गया। विद्युत कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार को सर्वसम्मति से नया सचिव चुना गया है.

मंदिर व्यवस्था समिति: मुजफ्फरपुर स्थित विद्युत आपूर्ति अंचल के मीटिंग हॉल में श्री बाबा मुक्तिनाथ शिव मंदिर व्यवस्था समिति की आम सभा आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह पदेन विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने की. इस आम सभा में सर्वसम्मति से मंदिर व्यवस्था समिति का पुनर्गठन किया गया और नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों के नामों की विधिवत घोषणा की गई.

निवर्तमान सचिव के इस्तीफे के बाद हुआ चुनाव

निवर्तमान सचिव भरत झा द्वारा 15 सितंबर को व्यक्तिगत व्यस्तता का हवाला देकर दिए गए इस्तीफे को अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया था. इसके बाद नई व्यवस्था के लिए आम सभा बुलाई गई, जिसमें विद्युत कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार को सर्वसम्मति से नया सचिव चुना गया. बैठक में यह भी तय हुआ कि विद्युत अधीक्षण अभियंता का पद पदेन अध्यक्ष का रहेगा, जिससे तबादले की स्थिति में दोबारा चुनाव की आवश्यकता नहीं होगी.

नई कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी

मंदिर प्रबंधन और संचालन को सुचारू बनाने के लिए नई टीम का गठन इस प्रकार हुआ:

  • उपाध्यक्ष: विद्युत कार्यपालक अभियंता विजय कुमार और लेखा पदाधिकारी सोमरंजन कुमार.
  • उपसचिव: विद्युत कार्यपालक अभियंता श्रवण ठाकुर.
  • वित्त प्रबंधक: वरीय प्रबंधक आकाश कुमार और बीरेंद्र कुमार.
  • कोषाध्यक्ष व उपकोषाध्यक्ष: संतोष कुमार (कोषाध्यक्ष) और संतोष सुमन (उपकोषाध्यक्ष).
  • अंकेक्षक (ऑडिटर): लेखा सहायक प्रभात रंजन.

प्रबंध कार्यकारिणी में 14 सदस्य शामिल

समिति में पांच विशेष कार्यकारिणी सदस्य और 14 प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं. विशेष कार्यकारिणी में दो रिक्त पदों पर सदस्यों का चयन बाद में किया जाएगा. बैठक में मंदिर परिसर के विकास, नियमित पूजा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड में चार आरोपित दोषी करार,छह अक्टूबर को सजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar gaurav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >