पहली सोमवारी पर बाबा खगेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सावन की पहली सोमवारी पर बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर, मुजफ्फरपुर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, जहां 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा.

Muzaffarpur News: सावन की पहली सोमवारी पर प्राचीन बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर, मतलुपुर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. मंदिर न्यास समिति के अनुसार करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. रविवार देर रात से ही कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था.

सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रविवार सुबह रुक-रुक कर हुई बारिश से श्रद्धालुओं को राहत मिली. वहीं सुबह तीन बजे से ही मंदिर परिसर में अप्रत्याशित भीड़ उमड़ने लगी, जिससे भीड़ नियंत्रण में स्वयंसेवकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

मंदिर न्यास समिति के सचिव बैद्यनाथ पाठक ने बताया कि पहली बार सावन की पहली सोमवारी पर इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं. आमतौर पर दूसरी और तीसरी सोमवारी को इस तरह की भीड़ देखने को मिलती है.

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को फूल, बेलपत्र, दूध, दही और गंगाजल अर्पित कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया. पूरे दिन मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव', 'बोल बम' और 'ॐ नमः शिवाय' के जयघोष से गुंजायमान रहा.

शाम में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

देर शाम कला एवं संस्कृति विभाग के कलाकारों ने भक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसका श्रद्धालुओं ने आनंद लिया.

बाबा बुद्धेश्वरनाथ मंदिर में भी उमड़ी भीड़

वहीं शिवशक्ति धाम बरियारपुर स्थित अतिप्राचीन बाबा बुद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भी सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. सुबह चार बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था. सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी. पहलेजा घाट और बूढ़ी गंडक के आथर घाट से गंगाजल लेकर पहुंचे हजारों कांवरियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया.

यह भी पढ़ें: सावन की पहली सोमवारी पर सेवा दल ने बाबा गरीबनाथ का किया गंगाजल से जलाभिषेक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सूर्यमणि कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 25 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव प्राप्त है. क्राइम, सामाजिक और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है. अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्यपरक लेखन और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के कारण उन्होंने पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान बनाई है. उनकी खबरें पाठकों को सटीक, विश्वसनीय और संतुलित जानकारी प्रदान करती हैं.

 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >