Baba Bageshwar: बिहार के इस जिले में लगने जा रहा ‘बाबा बागेश्वर’ का दिव्य दरबार, भक्तों के नाम खुलेगी पर्ची

Baba Bageshwar: बिहार में एक बार फिर बाबा बागेश्वर अपना दिव्य दरबार लगाने जा रहे हैं. बाबा के दरबार को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. 20 मई को बाबा बिहार के मुजफ्फरपुर आएंगे. बाबा बागेश्वर के दरबार में लाखों भक्तों के जुटने की संभावना है. पढे़ं पूरी खबर…

Baba Bageshwar: बिहार में एक बार फिर बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार लगने जा रहा है. बाबा के दरबार को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार बिहार के मुजफ्फरपुर आ रहे हैं. मुजफ्फरपुर सेवा संस्थान की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, जिले में बाबा का आगमन 20 मई 2025 को तय हुआ है. बाबा के कार्यक्रम को लेकर सिर्फ प्रशासनिक अनुमति बाकी है. मुजफ्फरपुर सेवा संस्थान की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, 20 मई 2025 को बाबा बागेश्वर मुजफ्फरपुर के पताही फोरलेन के पास D.P.S स्कूल के बगल में स्थित मैदान में दिव्य दरबार लगाएंगे. बाबा मुजफ्फरपुर में 21 मई तक रहेंगे. बता दें, पताही के राधानगर चौसिमा में 19 से 28 मई तक विष्णु महायज्ञ आयोजित हो रहा है.

मुजफ्फरपुर में बाबा के कार्यक्रम का शेड्यूल

मुजफ्फरपुर और आसपास के भक्त बाबा के दरबार की लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे. अब भक्तों का वह इंतजार जल्द ही समाप्त होने जा रहा है. रविवार को मुजफ्फरपुर सेवा संस्थान से जुड़े लोग मुंबई में बाबा बागेश्वर के कथा स्थल पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और मुजफ्फरपुर आने का न्यौता दिया, जिसके बाद बाबा ने एक दिन के कार्यक्रम की स्वीकृति दी है. बता दें, बाबा बागेश्वर 20 मई को नई दिल्ली से सुबह चार्टर्ड प्लेन से दरभंगा हवाई अड्डा पहुंचेंगे. वहां से वे सड़क मार्ग से होते हुए सीधे कथा स्थल पर आएंगे. 

अनिरुद्धाचार्य का भी कथावाचन

पताही राधानगर चौसिमा में होने वाले विष्णु महायज्ञ में वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का 5 दिनों का कथावाचन भी आयोजित है, जो 23 मई से 27 मई के बीच होगा. बाबा बागेश्वर के रात्रि विश्राम और कार्यक्रम को लेकर जल्द ही मुजफ्फरपुर सेवा संस्थान की बैठक होगी. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी जाएगी. बता, इससे पहले बीते महीने बाबा बागेश्वर बिहार के गोपालगंज पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपना दिव्य दरबार लगाया था. बाबा के दरबार में लाखों की संख्या में भक्त पहुंचे थे.   

ALSO READ: “49 रुपए दीजिए करोड़पति बना दूंगा…” IPL में सट्टेबाजी के नाम पर ठगी, तीन गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >