आरडीएस कॉलेज में आत्महत्या रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम

Awareness program on suicide prevention

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर रामदयालु सिंह कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम कॉलेज की रिसर्च एंड डेवलपमेंट कमेटी, आइक्यूएसी और एनएसएस के सहयोग से हुआ. मुख्य वक्ता एसकेएमसीएच की साइकेट्रिस्ट डॉ. प्रियम सिंह थी. उन्होंने आत्महत्या के चेतावनी संकेतों और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से बात की. उन्होंने छात्रों को तनाव से निपटने के लिए संवाद और सहयोग की जरूरत बतायी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने छात्रों से सकारात्मक सोच अपनाने और बातचीत से समस्याओं का हल निकालने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजनीकांत पांडेय ने किया, जबकि एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौरभ राज ने अतिथियों का स्वागत किया. धन्यवाद ज्ञापन रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >