मुजफ्फरपुर: प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड में औराई के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड में औराई थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी 23 वर्षीय शशांक कुमार की मौत हो गई. बाइक दुर्घटना के बाद उसकी ब्रेन सर्जरी हुई थी और वह वेंटिलेटर पर भर्ती था. पढ़ें पूरी खबर…

औराई (मुजफ्फरपुर) से फिरोज अख्तर की रिपोर्ट.

Muzaffarpur Hospital Fire News: मुजफ्फरपुर शहर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड में औराई थाना क्षेत्र के एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान रामपुर पंचायत के रतनपुर गांव निवासी 23 वर्षीय शशांक कुमार, पिता संजय चौधरी, के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

एक सप्ताह पहले हुआ था सड़क हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार शशांक कुमार लगभग एक सप्ताह पूर्व बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसके बाद उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

ब्रेन सर्जरी के बाद वेंटिलेटर पर था भर्ती

बताया गया कि दुर्घटना में गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल में उसकी ब्रेन सर्जरी की गई थी. ऑपरेशन के बाद वह गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती था.

अग्निकांड में हुई मौत

इसी दौरान अस्पताल में भीषण आग लग गई. परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार अगलगी की घटना में शशांक कुमार की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी मातम का माहौल है और लोग घटना पर दुख व्यक्त कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >