Muzaffarpur: औराई में मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, 55 मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह तक पहुंची पुलिस

मुजफ्फरपुर के औराई में मोबाइल दुकान से 55 एंड्रॉयड मोबाइल चोरी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: औराई थाना क्षेत्र के अमनौर बाजार स्थित उज्जवल मोबाइल दुकान में हुई लाखों रुपये की मोबाइल चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. औराई पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के तिलक ताजपुर गांव निवासी आकाश कुमार के रूप में हुई है.

एस्बेस्टस काटकर की गई थी चोरी

जानकारी के अनुसार, हथौड़ी थाना क्षेत्र निवासी साहिल कुमार की मोबाइल दुकान से चोरों ने एस्बेस्टस काटकर करीब 55 एंड्रॉयड मोबाइल चोरी कर लिए थे.

घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने चार दिन पहले थाने में आवेदन देकर मोबाइल बरामदगी और कार्रवाई की मांग की थी.

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

मामले की जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर तिलक ताजपुर गांव में छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

थानाध्यक्ष हेमलता कुमारी ने बताया कि पुलिस मामले की तह तक पहुंच चुकी है और पूरे गिरोह की पहचान के लिए गहन छानबीन की जा रही है.

उन्होंने कहा कि चोरी में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

मुजफ्फरपुर के औराई से फिरोज अख्तर की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >