कार्य में लापरवाही पर कच्‍ची-पक्‍की OP अध्‍यक्ष अरविंद कुमार लाइन हाजिर, कुमारी पुष्पा को मिली कमान

कच्ची-पक्की ओपी अध्यक्ष अरविंद कुमार को विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में लापरवाही के आरोप में पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है. उनकी जगह अब कुमारी पुष्पा ओपी की कमान संभालेंगी. यह कार्रवाई एसएसपी द्वारा समीक्षा के बाद की गई है.

Muzaffarpur Police: मुजफ्फरपुर में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण और कांडों के समयबद्ध निष्पादन में शिथिलता बरतने के आरोप में कच्ची-पक्की ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार को पदमुक्त कर दिया गया है. मुजफ्फरपुर एसएसपी द्वारा कच्ची-पक्की ओपी के कार्यों एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा के दौरान यह सख्त कार्रवाई की गई है. समीक्षा में पाया गया कि अरविंद कुमार का कार्य निष्पादन संतोषजनक नहीं था.

लापरवाही और उदासीनता पर हुई बड़ी कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा में यह बात सामने आई कि अरविंद कुमार अपराध नियंत्रण, मामलों के गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान तथा जिला स्तर से समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुपालन में बिल्कुल रुचि नहीं ले रहे थे. इसके बाद तिरहुत क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) के अनुमोदन के उपरांत एसएसपी ने उन्हें वर्तमान पदस्थापन से मुक्त करते हुए वापस पुलिस केंद्र (लाइन हाजिर) भेज दिया है.

कुमारी पुष्पा को सौंपी गई कच्ची-पक्की ओपी की कमान

  • नई तैनाती: कच्ची-पक्की ओपी में उत्पन्न रिक्ति के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत नई तैनाती करते हुए पारू थाना की अनुसंधान इकाई में कार्यरत पु०अ०नि० कुमारी पुष्पा को नया अध्यक्ष बनाया है.
  • आदेश जारी: तिरहुत प्रक्षेत्र के डीआईजी के अनुमोदन के बाद एसएसपी ने कार्यकुशलता, कार्यहित और लोकहित को ध्यान में रखते हुए इस आशय का आदेश जारी किया है.

नवनियुक्त ओपी अध्यक्ष कुमारी पुष्पा जल्द ही कच्ची-पक्की ओपी में अपना पदभार ग्रहण करेंगी. इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >