मुजफ्फरपुर: आर्म्स एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

मुजफ्फरपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद त्वरित कार्रवाई कर उसे पकड़ा गया.

Muzaffarpur Police Arrest: जिले की नगर थाना पुलिस ने कानून के शिकंजे से लगातार बच रहे एक वारंटी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक पुराने और चर्चित मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. कागजी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

घिरनी पोखर से हुई आरोपी की गिरफ्तारी

नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के घिरनी पोखर इलाके के निवासी विक्रम कुमार के रूप में की गई है. पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार आरोपी अपने इलाके में आया हुआ है. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा.

लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी विक्रम कुमार के खिलाफ नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था. वारदात के बाद से ही वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. अदालत से वारंट निर्गत होने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर नजर बनाए हुए थी. आखिरकार पुलिस की तत्परता से उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें: मुशहरी थाना के बाहर चौकीदार की दबंगई, बिना वर्दी वाहन जांच का फोटो हुआ वायरल



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >