अनिरुद्धाचार्य: बिहार के इस जिले में कथा सुनाने आ रहे हैं ‘पुकी बाबा’, बागेश्वर बाबा का भी मिलेगा साथ

Aniruddhacharya: प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य बिहार के मुजफ्फरपुर में भगवत कथा करने वाले हैं. करीब एक सप्ताह का उनका कार्यक्रम है. इसके साथ ही उसी दौरान बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी मुजफ्फरपुर पधारेंगे. यहां वे एक दिन का दिव्य दरबार भी लगाएंगे. पढ़ें पूरी खबर…

Aniruddhacharya: बिहार में वायरल कथावाचक अनिरुद्धाचार्य भागवत कथा सुनाने वाले हैं. अनिरुद्धाचार्य इंटरनेट पर काफी वायरल होते हैं. उनकी प्रश्नोत्तरी के क्लिप्स लोगों में काफी शेयर किया जाता है. उनका जवाब देने का अंदाज भी थोड़ा अलग है. लोगों को वे गुदगुदा देते हैं. लोग सोशल मीडिया पर इन्हें ‘पुकी बाबा’ के नाम से भी बुलाते हैं. इस बार कथावाचक अनिरुद्धाचार्य बिहार के मुजफ्फरपुर में भगवत कथा सुनाएंगे. इसको लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. अनिरुद्धाचार्य पहली बार मुजफ्फरपुर की धरती पर कथावाचन के लिए आ रहे हैं. कथा करीब एक सप्ताह तक चलेगा. 

19-28 मई तक होगा विष्णु महायज्ञ

मुजफ्फरपुर सेवा संस्थान की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, जिले में पताही के राधानगर चौसिमा में 19 से 28 मई तक विष्णु महायज्ञ आयोजित हो रहा है. इसी महायज्ञ में प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का कार्यक्रम भी होगा. इसको लेकर प्रशासन की तरफ से अनुमति मिल गई है. 

बाबा बागेश्वर भी लगाएंगे दिव्य दरबार

इसी महायज्ञ में बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी आ रहे हैं. मुजफ्फरपुर में बागेश्वर बाबा पहली बार आ रहे हैं. यहां वे दिव्य दरबार भी लगाएंगे. मुजफ्फरपुर सेवा संस्थान की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, जिले में बाबा का आगमन 20 मई 2025 को तय हुआ है. बाबा के कार्यक्रम को लेकर सिर्फ प्रशासनिक अनुमति बाकी है. 20 मई 2025 को बाबा बागेश्वर मुजफ्फरपुर के पताही फोरलेन के पास D.P.S स्कूल के बगल में स्थित मैदान में दिव्य दरबार लगाएंगे. बाबा मुजफ्फरपुर में 21 मई तक रहेंगे.

ALSO READ: Love Affair: पत्नी के कई लोगों से थे अवैध संबंध, पति ने टोका तो कर दिया सिर धड़ से अलग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >