जंक्शन से कल अमृत भारत का उद्घाटन, तैयारी तेज

Amrit Bharat inaugurated from the junction tomorrow

दीपक-4-5 समारोह में रेल मंत्री स्वयं मौजूद रहेंगे या वर्चुअल माध्यम से दिखाएंगे हरी झंडी वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 29 सितंबर (सोमवार) को होने वाले अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के उद्घाटन को लेकर तैयारी तेज कर दी है. जंक्शन से मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाना है. इस बड़े आयोजन के लिए प्लेटफॉर्म को दुरुस्त करने और मुख्य स्टेज तैयार करने का काम जोर-शोर से चल रहा है. ट्रेन की रैक भी पहुंच गयी है. रेलवे प्रशासन के बीच शनिवार को दिनभर गहमागहमी बनी रही. हालांकि, उद्घाटन समारोह में रेल मंत्री स्वयं मौजूद रहेंगे या वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक गाइडलाइन नहीं है. अधिकारी रविवार को स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने की उम्मीद जता रहे हैं. मुजफ्फरपुर से शुरू होने वाली इस ट्रेन के अलावा, दरभंगा-मदार (अजमेर) अमृत भारत एक्सप्रेस का भी उद्घाटन इसी दिन किया जाना है. ये दोनों ट्रेनें मुजफ्फरपुर सहित बिहार के कई शहरों को देश के अन्य प्रमुख हिस्सों से जोड़ेंगी. अमृत भारत एक्सप्रेस देश की पहली पुश-पुल तकनीक पर आधारित नॉन-एसी ट्रेन है. बताया गया कि रेलवे सुरक्षा व संरक्षा मानकों के दृष्टिगत समारोह की अंतिम रूपरेखा तैयार कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >