अखिल भारतीय धोबी महासभा ने दिया धरना, कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय धोबी महासभा ने दिया धरना, कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

-मथुरा में हुए तीन मासूम बच्चियों की सुसाइड में दारोगा पर कार्रवाई की मांग मुजफ्फरपुर.अखिल भारतीय धोबी महासभा व संत गाडगे सेवा परिषद ने तीन सूत्री मांग को लेकर समाहरणालय में धरना- प्रदर्शन किया. महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवन रजक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर से मिलकर ज्ञापन सौंपा. इसमें मथुरा में सुसाइड करने वाले तीन मासूम बच्चियों की नगर थाने में गायब होने की प्राथमिकी दर्ज करने में देरी करने वाले दरोगा पर कार्रवाई को लेकर मांग की गयी. ज्ञापन में महासभा ने बताया कि योगियामठ मोहल्ला से दो बच्चियां व एक बालूघाट की रहनेवाली 13 मई को घर से गरीब स्थान मंदिर के लिए निकली थी. शाम तक वापस नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन की गयी. लेकिन पता नहीं चल सका. उसी रात बच्ची के परिजन थाने पर आवेदन लेकर थाने पर गये. लेकिन, थाने में पदस्थापित दारोगा राजकुमार बार- बार आवेदन में सुधार करने की बात कहते हुए उन्हें वापस कर देते थे. इस दौरान तीनों बच्चियों के परिजन बार- बार थाने का चक्कर काटते रहे. डीएसपी सीमा डागर से मिलने के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. कांड की अनुसंधान दारोगा नीलू कुमारी बनीं. इस बीच 24 मई को नगर थाना को जानकारी हुई कि मथुरा में रेलवे ट्रैक पर तीन बच्चियों का शव मिला है. लेकिन, यह जानकारी 26 मई को परिजनों को दी गयी. जब तक परिजन मथुरा गए तक शव की स्थिति खराब हो चुकी थी. मथुरा में परिजनों का डीएनए जांच के लिए सैंपल नहीं लिया गया. थाने पर सूचना देने के नौ दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी. अगर समय पर केस दर्ज होता तो तीनों बच्चियां बचायी जा सकती थीं. मामले की उच्चस्तरीय जांच करवा कर दोषी पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गयी. वहीं ज्ञापन में दूसरी मांग मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र में सिकंदरपुर धोबीघाट अम्बेडकरनगर पश्चिमी, कर्बला, धोबीघाट , तीन पेखरिया धोबीघाट व ब्रह्मपुरा धोबीघाट के निर्माण की मांग किया गया. वहीं, मोतीपुर में हुए तीन मई 2023 को सोनू कुमार की हत्यारे की गिरफ्तारी की भी मांग की. धरना में देवन रजक के अलावा प्रद्युमन रजक, रंजीत रजक, अमित, सुरेश रजक, लाल, सोनू, सुरा रजक, जयमंगल रजक, अजय रजक समेत सैकड़ों लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >