सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दोनाली बंदूक और कारतूस बरामद

मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से दोनाली बंदूक और कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Muzaffarpur News: जिले के रामपुरहरि थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से वीडियो में प्रयुक्त दोनाली बंदूक और कारतूस बरामद किए गए हैं.

वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई

पुलिस के अनुसार, एक अगस्त को सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध हथियार के साथ वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर इसकी जांच कराई गई. जांच में वीडियो रामपुरहरि थाना क्षेत्र का पाया गया.

प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो के माध्यम से समाज में भय और दहशत का माहौल उत्पन्न करने का प्रयास किया गया था. इसके बाद रामपुरहरि थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई.

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के अनुश्रवण तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पूर्वी-एक) के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी सुतिकक्षण शाही को गिरफ्तार कर लिया.

सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. मुजफ्फरपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वीडियो या रील बनाते समय कानून का उल्लंघन न करें. पुलिस का साइबर सेल और सोशल मीडिया सेल विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रख रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >