मुजफ्फरपुर में 'अभियान बसेरा-2' के तहत भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा, खुशी की लहर

मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड में 'अभियान बसेरा-2' कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों और भूमिहीन लाभुकों को भूमि बंदोबस्ती परवाना और बासगीत पर्चे वितरित किए गए. नगर विधायक रंजन कुमार ने स्वयं अधिकार पत्र सौंपे.

Nagar MLA Ranjan Kumar: मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तत्वावधान में 'अभियान बसेरा-2' के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान अंचल क्षेत्र के जरूरतमंद और भूमिहीन लाभुकों के बीच भूमि बंदोबस्ती परवाना और बासगीत पर्चे का वितरण किया गया.

Abhiyan Basera 2 Muzaffarpur; नगर विधायक ने बांटे बासगीत पर्चा और अधिकार पत्र

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर विधायक रंजन कुमार ने स्वयं पात्र लाभुकों को भूमि संबंधी अधिकार पत्र और पर्चे सौंपे. इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जरूरतमंद और गरीब परिवारों को भूमि का कानूनी अधिकार दिलाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है.

Revenue and Land Reforms: सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता देगा अभियान बसेरा-2

नगर विधायक ने कहा कि 'अभियान बसेरा-2' से भूमिहीन परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिल रही है. जमीन का मालिकाना हक मिलने से इन परिवारों को न केवल सामाजिक सुरक्षा मिलेगी, बल्कि उन्हें आर्थिक स्थिरता भी प्राप्त होगी. यह पहल समाज के गरीब व वंचित तबके को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और प्रभावी कदम है.

अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने का निर्देश

विधायक ने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को पूरी पारदर्शिता के साथ योजनाओं का लाभ मुहैया कराया जाए ताकि कोई भी जरूरतमंद वंचित न रहे.

कार्यक्रम में अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विनोद आनंद और अंचलाधिकारी (सीओ) महेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे. वहीं राजस्व अधिकारी करुण करण ने 'अभियान बसेरा-2' के तहत अंचल में चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पेश की. मौके पर विधायक प्रतिनिधि धनंजय झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. विधायक के निजी सचिव आशीष श्रीवास्तव ने इस आयोजन की संपूर्ण जानकारी साझा की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >