मंगला आरती से शुरू हुई पूजा, दिनभर होगा बाबा गरीबनाथ का दर्शन-पूजन

Aaj Ka Darshan:शनिवार को मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में अहले सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. षोड्शोपचार विधि से पूजा-अर्चना के बाद बाबा का बेला, गुलाब और गेंदा के फूलों से भव्य शृंगार किया गया. मंगला आरती और जलाभिषेक के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा.

Aaj Ka Darshan:सावन के पावन माह में शनिवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा. षोड्शोपचार विधि से पूजा-अर्चना के बाद बाबा का बेला, गुलाब और गेंदा के फूलों से आकर्षक शृंगार किया गया. मंगला आरती के दौरान गर्भगृह के बाहर से ही श्रद्धालुओं ने बाबा के दिव्य स्वरूप का दर्शन किया.

षोड्शोपचार विधि से हुई विशेष पूजा

सुबह पांच बजे मंदिर के सेवइत परिवार के पं. बच्चा पाठक ने बाबा गरीबनाथ की षोड्शोपचार विधि से पूजा-अर्चना की. इस दौरान बाबा का दूध, दही, गंगाजल, शहद और घी से अभिषेक कराया गया. इसके बाद बेला, गुलाब और गेंदा की मालाओं से उनका भव्य शृंगार किया गया. विशेष पूजा के बाद मंगला आरती संपन्न हुई.

मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

मंगला आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने गर्भगृह के बाहर से बाबा के अलौकिक स्वरूप का दर्शन किया. आरती समाप्त होने के बाद भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की. मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय बना रहा.

सत्यनारायण पूजा, रुद्राभिषेक और मुंडन संस्कार का आयोजन

शनिवार को शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से पहुंचे कई परिवारों ने मंदिर में भगवान सत्यनारायण की पूजा कराई. वहीं श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक भी कराया. मंदिर परिसर में कई बच्चों का मुंडन संस्कार भी संपन्न हुआ.

दोपहर और रात्रि आरती का समय

दोपहर ढाई बजे मंदिर के प्रधान पुजारी पं. विनय पाठक बाबा की पूजा-अर्चना कर आरती करेंगे, जिसके बाद गर्भगृह कुछ समय के लिए बंद रहेगा. शाम चार बजे से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गर्भगृह फिर से खोला जाएगा. रात्रि साढ़े नौ बजे सेवइत परिवार के पं. बैजू पाठक और पं. आशुतोष पाठक बाबा की पूजा, शृंगार और प्रधान आरती करेंगे. इसके बाद गर्भगृह बंद कर दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >