घरेलू विवाद में युवक ने खुद का गला रेता, हालत गंभीर

A young man slit his own throat

संवाददाता, मुजफ्फरपुर मोबाइल पर परिवार के लोगों से नोंक-झोंक के बाद एक युवक ने अपने रिश्तेदार के घर में खुद का गला रेतकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. घायल युवक की पहचान साहेबगंज के बंगरा पहाड़पुर निवासी मुन्ना राम के रूप में हुई है. वह पिछले बीस दिनों से मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बल्लीबेलवा गांव में अपने रिश्तेदार पुकार कुमार के घर रह रहा था. पुकार कुमार ने बताया कि मुन्ना पर थाने में एक केस था, जिस वजह से वह उनके पास रह रहा था. सुबह वह घर लौटने वाला था, लेकिन उससे पहले मोबाइल पर अपने परिवार वालों से चिल्ला-चिल्लाकर झगड़ा कर रहा था. बाद में वह घर जाने के लिए तैयार हो गया और सोने चला गया. जब उसकी बहन उसे उठाने गई, तो देखा कि उसका गला कटा हु�� था और पूरा बिस्तर खून से लथपथ था. इलाज के बाद दर्ज होगा बयान परिजन आनन-फानन में उसे चकिया अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. एसकेएमसीएच पुलिस ओपी के जमादार दीपक कुमार सिंह ने बताया कि युवक की हालत गंभीर होने के कारण अभी उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है. होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >