पीपल का विशाल पेड़ घरों पर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

Muzaffarpur : पीपल का विशाल पेड़ घरों पर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

प्रतिनिधि, कांटी प्रखंड की रामनाथ धमौली पूर्वी पंचायत के कलवारी बांध के नजदीक बीती रात तेज हवा के झोंके से पीपल का विशाल पेड़ जड़ से उखड़ गया. इस घटना में कई घरों में छुपे दर्जनों लोग बाल-बाल बच गये. पेड़ जिस तरफ गिरा, उस तरफ कई घर हैं, जिसमें से लगभग आठ घर और बथान उसकी चपेट में आ गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि राम प्रवेश सहनी, नागेंद्र सहनी, चुन्नू सहनी, मुकेश कुमार, बंती सहनी, संजय सहनी, मुन्ना कुमार, फकीरा सहनी के घर क्षतिग्रस्त हो गये. सूचना मिलने पर सीओ रिशिका कुमारी ने अंचलकर्मी को घटनास्थल पर भेजकर क्षति का आकलन कराया. क्षतिग्रस्त घर के पास ही मोनू ठाकुर के सैलून भी क्षतिग्रस्त हो गया. पूर्व मुखिया राजकिशोर सहनी ने बताया कि बारिश और तेज हवा उठता देख वे कई लोगों के साथ बांध पर से अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच बारिश को देख वे लोग घर में छुप गये. घर पर पेड़ गिरते ही बच्चे और महिलाएं चीखते-चिल्लाते घर के बाहर भागे. घटना की सूचना पर उप मुखिया कृष्ण कुमार झा, मुकेश ठाकुर, बिनोद सहनी, दशरथ सहनी, शैलेन्द्र महतो सहित कई जनप्रतिनिधि और लोग पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गये़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >