घर के पास खेल रहे बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत

घर के पास खेल रहे बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत

साहेबगंज. हुस्सेपुर नयाटोला में सोमवार को चौर में गड्ढे में डूब जाने से विनय कुमार सहनी के दो वर्षीय पुत्र रंजन कुमार की मौत हो गयी. बताया गया कि वह अपने घर के पास खेल रहा था. इस दौरान चौर में पानी भरे गड्ढे में लुढक गया. जब तक पानी से उसे निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. सभी लोग ढांढ़स बंधाने में जुटे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. बच्चे की मौत पर मुखिया अमलेश राय, चंदन कुमार आदि लोगों ने शोक जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >