डरे-सहमे बैठे थे 8 मासूम, 'ऑपरेशन आहट' ने बचाई जिंदगी, बंधवा मजदूरी कराने ले जा रहे थे तस्कर

रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 'ऑपरेशन आहट' के तहत मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मानव तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम किया. आठ मासूमों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया, जिन्हें मजदूरी के लिए बेंगलुरु ले जाया जा रहा था.

Human Trafficking: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मानव तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया. पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर मुख्यालय और समस्तीपुर मंडल के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन आहट' के तहत आरपीएफ और बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) की संयुक्त टीम ने सोमवार को आठ बच्चों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जो बच्चों को मजदूरी कराने के लिए बेंगलुरु ले जा रहे थे.

यशवंतपुर एक्सप्रेस में मिले डरे-सहमे बच्चे

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़ी 15228 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस की जांच कर रही थी. इसी दौरान सामान्य कोच में कुछ बच्चे डरे-सहमे बैठे मिले. बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी जय मिश्रा की मौजूदगी में बच्चों से पूछताछ की गई. बच्चों ने बताया कि उन्हें काम कराने के लिए बेंगलुरु ले जाया जा रहा है.

बच्चों के इशारे पर तीन तस्कर दबोचे गए

बच्चों की निशानदेही पर आरपीएफ ने कोच और प्लेटफॉर्म पर मौजूद तीन संदिग्धों को घेरकर पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान साहेबगंज निवासी मोहम्मद इमरान आलम (21), गरहा निवासी राजकुमार सहनी (28) और बोचहां निवासी संतोष कुमार (19) के रूप में हुई है.

10 से 12 हजार रुपये की नौकरी का दिया था झांसा

पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे बच्चों को 10 से 12 हजार रुपये प्रतिमाह मजदूरी का लालच देकर बेंगलुरु के आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में काम कराने के लिए ले जा रहे थे.

बच्चों को सीडब्ल्यूसी को सौंपा

आरपीएफ ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपितों और मुक्त कराए गए बच्चों को जीआरपी मुजफ्फरपुर के हवाले कर दिया. जीआरपी ने कांड संख्या-131/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143(5), किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 79 तथा बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 की धारा 3/14 के तहत मामला दर्ज किया है. सभी आठ बच्चों को सुरक्षित चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया.

यह भी पढे़ं: पटना में भी उठा सकेंगे रोप-वे का आनंद, सम्राट सरकार ने दिया टूरिज्म को बढ़ावा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >