फोटो :: दीपक- राज्य फीडे रेटिंग टीम शतरंज प्रतियोगिता- 31 जनवरी से 04 फरवरी तक होगा आयोजन- 30 हजा रुपये होगी इनामी राशिमुजफ्फरपुर.मुजफ्फरपुर चेस क्लब के तत्वावधान में आगामी 31 जनवरी से चार फरवरी तक शहर में राज्य स्तरीय फीडे रेटिंग टीम शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इसके लिए दो आयोजन स्थल बनाये गये हैं. महिलाओं की स्पर्धा एमडीडीएम कॉलेज में खेली जायेगी. वहीं ओपेन वर्ग के मुकाबले सिकंदरपुर स्थित इंडोर स्टेडियम में होगा. महिला वर्ग के लिए दस हजार रुपये व ओपेन वर्ग के लिए बीस हजार रुपये इनामी राशि होगी. दोनों वर्गों में टॉप पांच खिलाडि़यों को 20 से 26 फरवरी तक गोवा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय टीम शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. यह जानकारी क्लब के निदेशक आभाष कुमार ने दी. वे बुधवार को एमडीडीएम कॉलेज में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. मौके पर प्राचार्या डॉ ममता रानी, कॉलेज क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष डॉ शीला सिंह, केपी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.
एमडीडीएम व इंडोर स्टेडियम में होंगे आयोजन स्थल
फोटो :: दीपक- राज्य फीडे रेटिंग टीम शतरंज प्रतियोगिता- 31 जनवरी से 04 फरवरी तक होगा आयोजन- 30 हजा रुपये होगी इनामी राशिमुजफ्फरपुर.मुजफ्फरपुर चेस क्लब के तत्वावधान में आगामी 31 जनवरी से चार फरवरी तक शहर में राज्य स्तरीय फीडे रेटिंग टीम शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इसके लिए दो आयोजन स्थल बनाये गये हैं. […]
