भारतेंदु के माता-पिता का डीएसपी ने लिया बयान

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरसरैया थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव में हुई घटना के बाद विशेष जांच दल (एसआइटी) ने बुधवार को भारतेंदु के पिता व माता का बयान दर्ज किया. एक-एक बिंदुओं के संबंध में क्रॉस चेक कर स्थिति की जानकारी ली. भारतेंदु का केस में कोई दोषी बच न जाये, अधिकारी इसलिए काफी सतर्क होकर […]

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरसरैया थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव में हुई घटना के बाद विशेष जांच दल (एसआइटी) ने बुधवार को भारतेंदु के पिता व माता का बयान दर्ज किया. एक-एक बिंदुओं के संबंध में क्रॉस चेक कर स्थिति की जानकारी ली. भारतेंदु का केस में कोई दोषी बच न जाये, अधिकारी इसलिए काफी सतर्क होकर स्थिति से अवगत हो रहे थे. बहिलवारा उत्तरी माली टोला पहुंच कर भारतेंदु के पिता कमल सहनी व माता मंजु देवी ने पूछताछ के दौरान सभी बातों की जानकारी दी, जो उन्हें पता था. स्थानीय डीएसपी मनोज कुमार टीम का नेतृत्व कर रहे थे. इनके साथ रीडर ए पांडेय व थानाध्यक्ष संजय सिंह भी मौजूद थे. डीएसपी ने काफी देर तक भारतेंदु के शैक्षणिक गतिविधियों से लेकर अन्य गतिविधियों की जानकारी ली. प्रेम प्रसंग की अपवाहों पर काफी देर तक गंभीरता से बात की. स्कूल में किसी से विवाद व ट्यूशन में विवाद के बारे में जानकारी ली. हालांकि भारतेंदु के पिता ने किसी भी विवाद से इनकार कर दिया. भारतेंदु के करीबी लोगों व भारतेंदु से किसी कारण वश बिछड़े लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटायी. भारतेंदु के पिता से पूछताछ के बाद माता मंजु देवी से भी काफी देर तक स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान डीएसपी ने गवाहों को बुलाने का निर्देश दिया. इसके बाद भारतेंदु के पिता कमल सहनी काफी देर तक कई दरबाजे का चक्कर लगाया. लेकिन कोई भी गवाह नहीं मिले. लोगों के मन में अब भी भय का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >