24 आवेदन आये, 23 में आश्रितों के लिए की अनुशंसा

24 आवेदन आये, 23 में आश्रितों के लिए की अनुशंसा

डीएम ने अनुकंपा समिति की नियमित बैठक व सरकारी मानदंडों का पालन करने का दिया निर्देश

मुजफ्फरपुर.

मृत सरकारी सेवकों के परिवार के प्रति सहानुभूति व संवेदना रखते हुए डीएम सुब्रत कुमार सेन ने उनके निकटतम आश्रितों को सरकारी नौकरी के लिए अनुशंसा की. मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों के द्वारा विभिन्न विभागों में 24 आवेदन दिये गये थे. डीएम की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय अनुकंपा समिति की समीक्षा बैठक में विभागवार मिले आवेदन पर विचार-विमर्श के बाद 23 योग्य आवेदक चुने गये. एक आवेदक का पेपर अपूर्ण था, इस पर आगामी बैठक में प्रस्ताव देने को कहा गया.

मृत सरकारी सेवक के परिवार के भरण पोषण, आर्थिक सहायता, सामाजिक एवं मानसिक सुरक्षा के तहत उनके निकटतम आश्रित को सरकारी प्रावधान के अनुरूप वर्ग 3, वर्ग 4 के पदों पर अनुकंपा पर नियुक्ति का प्रावधान है. इसके लिए सरकारी दिशा-निर्देश के अनुरूप जिला स्तरीय अनुकंपा समिति गठित है. डीएम ने कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुरूप हरेक तीन माह पर अनुकंपा समिति की नियमित बैठक कराने व सरकारी मानदंड के सभी शर्तों का कड़ाई से पालन करने व योग्य आवेदक का प्रस्ताव ही बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश स्थापना उपसमाहर्ता को दिया. बैठक में डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम, सीएस अजय कुमार, एडीएम लोक शिकायत बृज किशोर भगत, डायरेक्टर डीआरडीए संजय कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता टोनी, जिला भविष्य निधि पदाधिकारी वैशुर रहमान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >