2295 अभ्यर्थी बने विशिष्ट शिक्षक,मिला नियुक्तिपत्र

2295 अभ्यर्थी बने विशिष्ट शिक्षक,मिला नियुक्तिपत्र

सक्षमता परीक्षा उत्तीर्णों को मंत्री ने दिया

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

सक्षमता परीक्षा-2 उत्तीर्ण 100 अध्यापक अब विशिष्ट शिक्षक बन गये हैं. उन्हें जिलास्तर पर आयोजित समारोह में नियुक्तिपत्र सौंपा गया. प्रखंड स्तर पर इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित कर 2195 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. कुल मिलाकर जिले में 2295 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया. जिलास्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में केंद्रीय राज्य जल शक्ति मंत्री डॉ राज भूषण चौधरी, विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह, नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी, डीएम सुब्रत कुमार सेन सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने शिरकत की. इन अतिथियों ने शिक्षक व शिक्षिकाओं को नियुक्तिपत्र दिये. डीएम ने धन्यवाद ज्ञापित किया. शिक्षकों के मंगलमय जीवन की कामना की.

==============

शिक्षकों की दोबारा नियुक्ति हास्यास्पद

परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने दिया बयान

सक्षमता परीक्षा का बहिष्कार करेगा संघ

मुजफ्फरपुर. परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय संगठन प्रभारी लखन लाल निषाद ने कहा, बिहार में शिक्षकों की दोबारा नियुक्ति हास्यास्पद है. शिक्षक 23 वर्षों से जहां सेवा दे रहे हैं, उसी विद्यालय में उसी सिलेबस को पढ़ाने के लिए सरकार उनको दोबारा नियुक्तिपत्र दे रही है. इसकी संघ निंदा करता है. सरकार सभी संवर्ग के नियोजित शिक्षक को सीधे राज्यकर्मी के रूप में सेवा ले. अब भी अधिकांश शिक्षक नियोजित रूप में काम कर रहे हैं. सरकार के आदेश पर शिक्षा विभाग ने सक्षमता थर्ड के आयोजन के लिए आदेश जारी कर दिया है. सरकार व विभाग जबतक नियोजित शिक्षकों को सेवा निरंतरता, पदोन्नति, वेतन संरक्षण का लाभ देते हुए कार्रवाई करने के लिए जिला स्तर पर निर्धारित नहीं करती, तब तक हम सक्षमता परीक्षा का बहिष्कार करते रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >