मौर्य एक्सप्रेस से 223 टेट्रा पैक शराब बरामद

मौर्य एक्सप्रेस से 223 टेट्रा पैक शराब बरामद

मुजफ्फरपुर.

15028 गोरखपुर से संबलपुर जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस में शराब की जानकारी मिलने पर सोमवार को यात्रियों ने हंगामा किया. पकड़े जाने के डर से शराब तस्कर ट्रेन से भाग निकला. ट्रेन में एस्कार्ट पार्टी नहीं होने के कारण यात्रियों को बर्थ के नीचे से शराब हटाने के बारे में रेलमदद पर जानकारी देनी पड़ी. उसके बाद जीआरपी ने मौके से दो लावारिस बैग बरामद किये. जिसमें 223 टेट्रा पैक में अंग्रेजी शराब थी. मौके पर एसआइ शैलेश तिवारी पहुंचे और दोनों बैग को जब्त कर थाना लाये. जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >