निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना समारोह में 200 युवा जायेंगे पटना

200 youth will go to Patna for the Nishchay Self

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

राज्य सरकार की बहुप्रतीक्षित ”मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना” के शुभारंभ समारोह में जिले के 200 स्नातक पास बेरोजगार युवा 4 अक्टूबर को पटना जाएंगे. यह महत्वाकांक्षी योजना युवाओं को रोजगार खोजने में मदद करने और उन्हें आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है. योजना का मुख्य उद्घाटन कार्यक्रम पटना के ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित किया गया है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ करेंगे. इसमें राज्य के सभी जिलों से युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है. इस योजना के तहत, स्नातक उत्तीर्ण युवक-युवतियों को 1000 रुपए प्रति माह की दर से अगले दो साल तक कुल 24,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. यह भत्ता युवाओं को रोजगार की तलाश के दौरान उनकी जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगा.

सत्यापन के लिए डीआरसीसी में 10 काउंटर

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर, उद्घाटन समारोह के लिए युवाओं के चयन और योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन सत्यापन का काम तेज कर दिया गया है. डीआरसीसी (जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र) प्रबंधक मनोज कुमार प्रधान ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक स्किल डेवलपमेंट सेंटर और स्किल डेवलपमेंट सेंटर को 30 सितंबर तक 20-20 स्नातक पास युवाओं का आवेदन डीआरसीसी से सत्यापित कराने को कहा गया है. प्रबंधक प्रधान ने यह भी बताया कि बेरोजगार स्नातक युवाओं को ध्यान में रखते हुए, डीआरसीसी कार्यालय 4 अक्टूबर तक प्रतिदिन खुला रहेगा, यहां तक कि अवकाश के दिनों में भी ऑनलाइन आवेदन और सत्यापन का काम जारी रहेगा. आवेदकों की सुविधा के लिए 10 काउंटर काम कर रहे है.

पात्रता और जरूरी कागजात

– आयु 20 से 25 वर्ष के बीच हो।

– राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से कला, विज्ञान या वाणिज्य संकाय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की हो

– वर्तमान में स्वरोजगार या किसी भी प्रकार की सरकारी/निजी नौकरी में कार्यरत नहीं हो

– फिलहाल किसी भी संस्थान में अध्ययनरत नहीं हो और सक्रिय रूप से रोजगार की तलाश कर रहा हो

– ऑनलाइन पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ पर किया जा सकता है.

सत्यापन के लिए आवश्यक कागजात

– मैट्रिक, इंटर और स्नातक प्रमाण पत्र/अंक पत्र

– कॉलेज लीविंग सर्टिफिकेट

– आधार कार्ड

– बैंक पासबुक

– निवास प्रमाण पत्र

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >