जंक्शन से पकड़ा 19 किलो गांजा, महिला समेत दो तस्कर धराये

प्लेटफॉर्म एक पर जो गांजा बरामद हुआ है, उसकी अनुमानित कीमत 2.85 लाख रुपये है.

फोटो 20

-आरा से ले आ रहे थे मादक पदार्थ की खेप

-चोरी-छिपे इसे गोरखपुर पहुंचाया जाना था

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर महिला व पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उनके पास से 19 किलोग्राम गांजा भी पकड़ा गया है. जीआरपी व आरपीएफ के संयुक्त छापेमारी में बड़ी सफलता मिली है. प्लेटफॉर्म एक पर जो गांजा बरामद हुआ है, उसकी अनुमानित कीमत 2.85 लाख रुपये है. गिरफ्तार आरोपी सीजन यादव, साहेबपुर कमाल बेगूसराय व कोमल कुमारी, पाेखरिया मुंगेर की रहनेवाली है. प्रारंभिक जांच के अनुसार दोनों गांजा को आरा से लेकर गोरखपुर जा रहे थे. पकड़ाये तस्कर मादक पदार्थ की इस खेप को छिपाकर गोरखपुर ले जा रहे थे. वहां इसे किसी बड़े तस्कर को देना था. इनपुट मिलने पर जीआरपी, आरपीएफ में संयुक्त कार्रवाई कर दोनों को दबोचा गया.

सिंडिकेट का पता लगाने में जुटी टीम

जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है. बताया गया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है.यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध धंधे में और कौन-कौन शामिल हैं. इस दौरान जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार, दंडाधिकारी सुजीत जयराज व संयुक्त गठित टीम में सुष्मिता, शम्भूनाथ साह, रितेश, लालबाबू, शंभू कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >