राजकीय पॉलिटेक्निक को 177 नये शैक्षणिक पद, मुजफ्फरपुर के दोनों संस्थानों को लाभ

177 new teaching posts to Government Polytechnic

– तकनीकी शिक्षा को मजबूती, एआइसीटीइ के मानकों पर मुजफ्फरपुर को 11 नये पद मिले

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

राज्य सरकार ने तकनीकी शिक्षा संस्थानों को मजबूती प्रदान करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् के मापदंडों के अनुसार प्रदेश के 46 राजकीय पॉलिटेक्निक और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए 177 अतिरिक्त शैक्षणिक पदों का सृजन किया गया है. इस पहल के तहत, 171 पद व्याख्याताओं के और 6 पद विभागाध्यक्षों (एचओडी) के लिए स्वीकृत किए गए है. इसके साथ ही, कुल 44 शैक्षणिक पदों के प्रत्यर्पण (सरेंडर) को भी स्वीकृति मिली है.

मुजफ्फरपुर जिले के दोनों प्रमुख संस्थानों राजकीय पॉलिटेक्निक, मुजफ्फरपुर और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक को भी इस सृजन का लाभ मिला है. राजकीय पॉलिटेक्निक, मुजफ्फरपुर में छह अतिरिक्त पदों का सृजन किया गया है. इनमें पांच पद व्याख्याताओं के और एक पद विभागाध्यक्ष का है. इलेक्ट्रिकल में 1, इलेक्ट्रॉनिक्स में 1, और लेदर टेक्नोलॉजी में 3 व्याख्याता के पद शामिल है. लेदर टेक्नोलॉजी में ही एक विभागाध्यक्ष का पद भी सृजित हुआ है. राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में पांच व्याख्याताओं के पदों का सृजन किया गया है. संस्थान में केवल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में व्याख्याताओं के ये पांच पद सृजित हुए है. हालांकि, संस्थान में 13 पदों का प्रत्यर्पण (सरेंडर) हुआ है, जिसमें 10 पद व्याख्याताओं के और तीन पद विभागाध्यक्ष के थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >