157 कार्टन शराब बरामद, एक धंधेबाज धराया

157 कार्टन शराब बरामद, एक धंधेबाज धराया

चंदन बखरी से दो पिकअप हुए बरामद

मुजफ्फरपुर.

अहियापुर थाना की पुलिस ने 157 कार्टन शराब बरामद करने के साथ ही एक धंधेबाज को भी धर दबोचा. मंगलवार सुबह चंदन बखरी के पास एनएच 57 की तरफ से आ रही दो पिकअप से शराब पकड़ी गयी. दोनों पिकअप को जब पुलिस ने रुकने का इशारा दिया तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगे. दोनों ही गाड़ी में पांच लाेग सवार थे. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर युवक को पकड़ लिया. उसके बाद पिकअप की तलाशी ली गयी. तलाशी में पिकअप पर लदी अवैध विदेशी शराब पकड़ी गयी. टीम युवक और दोनों पिकअप को थाने ले आई. पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि शराब की खेप अहियापुर थाना क्षेत्र के शराब तस्कर को पहुंचायी जानी थी. गिरफ्तार युवक अहियापुर थाना क्षेत्र के आदम छपरा के शिव बालक राय का बेटा राज मंगल कुमार (24) है. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. धंधेबाज को भी चिन्हित कर लिया गया है. उसकी भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >