बिहार के इस जंक्शन से गुजरेगी 15 से ज्यादा वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन, जानिए इंडियन रेलवे का मेगा प्लान

Vande Bharat- Amrit Bharat: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों की मेंटेनेंस के लिए वॉशिंग पिट तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है. दोनों वॉशिंग पिट की जांच की जा रही है. जलजमाव समस्या भी सामने आई है. साथ ही कपरपुरा में आधुनिक कोचिंग डिपो बनाने की योजना भी प्रगति पर है.

Vande Bharat- Amrit Bharat: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों की रखरखाव व्यवस्था को लेकर रेलवे ने एक बार फिर सक्रियता दिखाई है. सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) के निर्देश पर प्लेटफॉर्म नंबर 5 के पास बने दो वॉशिंग पिट में से एक को इन वीआईपी ट्रेनों की साफ-सफाई और मरम्मत के लिए उपयोग में लाने की योजना है.

जांच में जुटी रेलवे की टीम

सोमवार से इस दिशा में कार्रवाई की शुरुआत हो गई है. रेलवे के चार अलग-अलग विभागों के अधिकारी, कोचिंग डिपो, परिचालन, इलेक्ट्रिक और सिग्नल विभाग के साथ, दोनों वॉशिंग पिट की गहन जांच कर रहे हैं. पहले केवल पिट नंबर दो को इलेक्ट्रिफाइड कर उपयोग लायक बनाने की बात थी, लेकिन अब दोनों पिट्स पर विचार किया जा रहा है कि कौन-सा ज्यादा उपयुक्त रहेगा.

जलजमाव बना चिंता का कारण

वॉशिंग पिट में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हल्की बारिश में भी पानी जमा हो जा रहा है, जिससे काम में बाधा आ रही है. इस समस्या की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई है.

फिर से शुरू हुई तैयारी

पिछली बार जब पिट नंबर दो की जांच हुई थी तो पाया गया कि इलेक्ट्रिक पोल लगाने की पर्याप्त जगह नहीं है. बाद में थोड़ी जगह निकालने पर चर्चा हुई थी, लेकिन महाकुंभ मेले की तैयारियों के कारण काम रोक दिया गया. अब 26 कोचों की क्षमता वाले वॉशिंग पिट को तैयार करने के लिए अधिकारी दोबारा सक्रिय हो गए हैं.

जंक्शन को विश्वस्तरीय बनाने की योजना धीमी गति से

मुजफ्फरपुर जंक्शन को 450 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बनाने का काम चल रहा है, लेकिन इसकी प्रगति काफी धीमी है. अभी तक कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग का कार्य भी अधूरा है, जो मार्च तक पूरा हो जाना था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

वंदे भारत और अमृत भारत के लिए मिली थी अनुमति

रेलवे बोर्ड ने पिछले साल ही मुजफ्फरपुर से वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनें चलाने की मंजूरी दी थी. इसमें मुजफ्फरपुर से कोलकाता और दिल्ली तक ट्रेनें प्रस्तावित थीं. 22 जून से पाटलिपुत्र से चलने वाली वंदे भारत को गोरखपुर तक विस्तार दिया गया है, जिसे आगे लखनऊ और दिल्ली तक बढ़ाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: पटना में डबल डेकर का पैनल गिरा, ई- रिक्शा के ड्राइवर को लगी चोट, एक विद्यार्थी घायल

कपरपुरा में नया कोचिंग डिपो

मुजफ्फरपुर के पास कपरपुरा-कांटी क्षेत्र में एक अत्याधुनिक कोचिंग डिपो बनाए जाने की योजना है. 300 करोड़ रुपये की लागत वाले इस डिपो का सर्वे पूरा हो चुका है. इसके बन जाने पर मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर रेल खंड की ट्रेनों की मेंटेनेंस यहीं की जाएगी. इसकी घोषणा समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने पिछले साल की थी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 16 जिलों में अगले 24 घंटे होगी भयंकर बारिश, मेघगर्जन-ठनका को लेकर IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >