Muzaffarpur : दिव्यांगता पहचान शिविर में 142 लोगों ने कराया निबंधन

Muzaffarpur : दिव्यांगता पहचान शिविर में 142 लोगों ने कराया निबंधन

पारू़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पारू में सोमवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से जिला दिव्यांगता पहचान शिविर लगाया गया. इसमें 142 दिव्यांगों का निबंधन किया गया. शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. पीएन वर्मा, आंख रोग विशेषज्ञ डाॅ. एनडी साहू, इएनटी रोग विशेषज्ञ डाॅ. अभिनीत, मानसिक रोग विशेषज्ञ डाॅ. गौरव कुमार के अलावा सदर अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. बीएन झा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. हैदर अयूब, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के निदेशक अभिमन्यु कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >