चंद्रलोक गुमटी के पास ट्रैक पर िमला शव, हत्या की आशंका

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन से सटे चंद्रलोक गुमटी पर बुधवार की देर रात सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गयी. सूचना मिलने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया. गुरुवार की दोपहर पोस्टमॉर्टम के लिए शव को एसकेएमसीएच भेजा गया. देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी. जानकारी के अनुसार, […]

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन से सटे चंद्रलोक गुमटी पर बुधवार की देर रात सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गयी. सूचना मिलने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया. गुरुवार की दोपहर पोस्टमॉर्टम के लिए शव को एसकेएमसीएच भेजा गया. देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी.

जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात चंद्रलोक गुमटी पर ट्रैकमैन की नजर सिर कटे शव पर पड़ी. उसने इसकी जानकारी परिचालन विभाग के अधिकारियों को दी. देर रात करीब दो बजे जीआरपी कोमेमो दिया गया.
इसके बाद जीआरपी मौके पर पहुंची. शव के धड़ से थोड़ी दूर पर सिर पड़ा था. छानबीन में मृतक के कपड़े के पॉकेट से कागज में एक मोबाइल नंबर मिला. जीआरपी एएसआइ ने उस नंबर पर संपर्क कर मामले की जानकारी दी, लेकिन जब युवक वहां पहुंचा तो उसने शव को पहचानने से इनकार कर दिया. उसने बताया कि वह इसे नहीं जानता.
उसके पास उसका नंबर कैसे आया, इसकी जानकारी नहीं है. उसने कहा कि वह एक निजी होटल में काम करता है. थानाध्यक्ष नंद किशोर सिंह नेकहा कि युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर शव के पास से कुछ नहीं मिला है. शव उल्टा पड़ा था. शरीर पर किसी जगह पर खरोच के निशान नहीं थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >