जंक्शन पर प्रीपेड टैक्सी का परिचालन बंद, यात्री परेशान

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर में प्रीपेड टैक्सी का परिचालन दिसंबर महीने में बंद कर दिया गया, लेकिन रात में प्री पेड के नाम पर वाहनों से अवैध वसूली जारी है. डीआरयूसीसी के सदस्य देवांशु किशोर ने इस पर सवाल उठाते हुए सोनपुर मंडल के अधिकारियों से शिकायत दर्ज करायी है. उनका कहना है कि […]

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर में प्रीपेड टैक्सी का परिचालन दिसंबर महीने में बंद कर दिया गया, लेकिन रात में प्री पेड के नाम पर वाहनों से अवैध वसूली जारी है. डीआरयूसीसी के सदस्य देवांशु किशोर ने इस पर सवाल उठाते हुए सोनपुर मंडल के अधिकारियों से शिकायत दर्ज करायी है.

उनका कहना है कि जंक्शन परिसर में देर रात को प्री पेड के नाम पर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है. यहीं नहीं, यात्री सुरक्षा से खिलवाड़ करते हुए प्री पेड के नाम पर जंक्शन परिसर से बाहर जानेवाले वाहनों का कोई लेखा-जोखा नहीं रखा जा रहा है
और किसी यात्री को प्री पेड की रसीद दी जा रही है. पिछले दिनों में एक यात्री के साथ लूटपाट भी हुई थी, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी थी. इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष नंद किशोर सिंह ने कहा कि रेलवे की ओर से जगह खाली कराने की चिट्ठी नहीं आयी है. आने के साथ ही उसे खाली कराया जायेगा.
अतिक्रमण पर स्टैंड संचालक ने लिखा पत्र
जंक्शन परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर मोटर साइकिल व साइकिल स्टैंड पर चारपहिया वाहन के कब्जे को खाली कराने को लेकर मंगलवार को पार्किंग स्टैंड संचालक रंजीत कुमार ने स्टेशन अधीक्षक को पत्र लिखा है.
इसमें कहा गया है कि उत्तरी द्वार स्थित सीढ़ी के पास 1500 वर्गफुट जगह पार्किंग का है. इसके आधे हिस्से में चारपहिया वाहन का कब्जा रहता है. वाहन मालिकों को उसे हटाने को कहा गया, लेकिन कब्जा बरकरार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >