पुलिस पर हमला मामले में 983 पर प्राथमिकी दर्ज

पारू : थाने के बसंतपुर गांव के दिलीप की अपहरण कर हत्या मामले में हुए सड़क जाम और पुलिस पर किये गये पथराव मामले में पुलिस ने दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की है. 83 लोगों को नामजद और 900 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. जमादार और थानाध्यक्ष के बयान पर […]

पारू : थाने के बसंतपुर गांव के दिलीप की अपहरण कर हत्या मामले में हुए सड़क जाम और पुलिस पर किये गये पथराव मामले में पुलिस ने दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की है. 83 लोगों को नामजद और 900 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. जमादार और थानाध्यक्ष के बयान पर अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

जानकारी हो कि बसंतपुर गांव निवासी ओमनाथ राय के 16 वर्षीय पुत्र की हुई हत्या मामले में पथराव और आक्रोशित लोगों ने चिरैया बाजार के पास हाइवे जाम किया था. उसके बाद पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया था. जमादार रामचन्द्र पंडित के बयान पर 45 लोगों को नामजद और 500 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
मामले में मुकेश कुमार, देव कुमार, मोहन राम, अमन कुमार , सुरेन्द्र साह , मुन्ना सहनी, शंकर राम, चंदन गोसाई समेत 45 लोगों को नामजद किया गया है. उधर, थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी के बयान पर अलावलपुर गांव में पुलिस पर रोड़ेबाजी कर जख्मी करने और पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में 38 लोगों को नामजद और 400 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >