मिठनपुरा में कोचिंग संचालक को दो सौ मीटर बदमाशों ने खदेड़ा, बमबारी

मुजफ्फरपुर : मिठनपुरा थाना क्षेत्र के पीएनटी चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप कोचिंग संचालक शुभम व उसके दोस्त सुधांशु को पिस्टल से लैस बदमाशों ने 200 मीटर तक खदेड़ दिया. उनके ऊपर बमबारी किये जाने की भी चर्चा है. हालांकि, घटना में दोनों बाल- बाल बच गये. वारदात को अंजाम देने के बाद पल्सर […]

मुजफ्फरपुर : मिठनपुरा थाना क्षेत्र के पीएनटी चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप कोचिंग संचालक शुभम व उसके दोस्त सुधांशु को पिस्टल से लैस बदमाशों ने 200 मीटर तक खदेड़ दिया. उनके ऊपर बमबारी किये जाने की भी चर्चा है. हालांकि, घटना में दोनों बाल- बाल बच गये. वारदात को अंजाम देने के बाद पल्सर टी- 20 बाइक सवार दोनों बदमाश मौके से फरार हो गये. घटना के बाद मुहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. सूचना पर नगर डीएसपी रामनरेश पासवान, मिठनपुरा थानेदार भागीरथ प्रसाद व नगर थानेदार ओमप्रकाश मौके पर पहुंच कर छानबीन किये.

गौशाला रोड निवासी शुभम ने बताया कि उनका लेप्रोसी मिशन अस्पताल के पास उनकी कोचिंग है. शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने पारिवारिक काम से मोतीझील जा रहे थे. पीएनटी चौक के समीप गली में उनका दोस्त सुधांशु मिल गया. दोनों बाइक पर बैठकर जैसे ही आगे बढ़े की पीछे से पल्सर टी- 20 सवार दो युवक आया, और उसको घूरने लगा. उसने घूरने का कारण पूछा तो बाइक सवार दोनों युवक गाली देने लगा. पास जाकर गाली देने का कारण पूछा तो दोनों बदमाश हाथ में पिस्टल निकाल लिया. इसको देखकर वह सामने वाली गली में भाग गया. वहीं, सुधांशु बाइक स्टार्ट कर भागने लगा.

इस दौरान सुधांशु का कहना है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से बमबारी की. लेकिन, उसने तेजी से बाइक लगाकर एक घर में घुस गया. जिस कारण उसकी जान बची. नगर डीएसपी ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची है. जांच के दौरान बम चलाने का कोई अवशेष नहीं मिला है. ना ही कोई शिकायत करनेवाला मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >