ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा

मुजफ्फरपुर : चंद्रलोक गुमटी के पास देर शाम ट्रेन की चपेट में आने की चपेट में आने से एक युवक के दोनों पैर कट गये. स्थानीय लोगों की नजर चीख रहे युवक पर पड़ी. जब लोग वहां पहुंचे तो उसके दोनों पैर कटे हुए थे. इसके बाद इसकी सूचना जीआरपी को दी गयी, लेकिन जीआरपी […]

मुजफ्फरपुर : चंद्रलोक गुमटी के पास देर शाम ट्रेन की चपेट में आने की चपेट में आने से एक युवक के दोनों पैर कट गये. स्थानीय लोगों की नजर चीख रहे युवक पर पड़ी. जब लोग वहां पहुंचे तो उसके दोनों पैर कटे हुए थे.

इसके बाद इसकी सूचना जीआरपी को दी गयी, लेकिन जीआरपी के आने में विलंब होते देख कुछ युवकों ने कार से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिकी इलाज के बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. घायल युवक की पहचान दरभंगा के हथौड़ी थाना निवासी रूपेश कुमार सिंह के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि लाइन से ट्रेन गुजर रही थी. ट्रेन के जाने के बाद एक युवक ट्रैक किनारे पड़ा था.

बेहोशी की स्थिति में वह कुछ नहीं बता पा रहा था. इस संबंध में जीआरपी थानेदार ने कहा कि सूचना मिलने पर हमलोग वहां पहुंचे, लेकिन स्थानीय लोग उसे सदर अस्पताल ले जा चुके थे. परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >