ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत डेढ़ घंटे तक ट्रैक किनारे पड़ी रही लाश

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के आमगोला गुमटी पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गयी. महिला के दो भाग में बंट जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये. इसके बाद जीआरपी को सूचना दी गयी. सूचना के करीब 1.30 घंटे बाद जीआरपी वहां […]

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के आमगोला गुमटी पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गयी. महिला के दो भाग में बंट जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये. इसके बाद जीआरपी को सूचना दी गयी. सूचना के करीब 1.30 घंटे बाद जीआरपी वहां पहुंची. इसके बाद शव को कब्जे में लिया गया. देर से जीआरपी के आने के कारण स्थानीय लोगों ने हंगामा भी किया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला ट्रैक के आस पास घूम रही थी. इसके बाद ट्रेन के आते ही वह लेट गयी, जिससे उसका शरीर दो भागों में बंट गया. जीआरपी थानाध्यक्ष नंद किशोर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वहां पर पुलिस की टीम को भेजा गया. शव के पास से कोई भी सामान बरामद नहीं हुआ है.
दलालों पर लगाम से तत्काल टिकट में राहत
मुजफ्फरपुर . छठ के बाद मुंबई, कोलकाता, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य जगहों की ट्रेनों में सीट नहीं मिलने पर यात्रियों का एकमात्र सहारा तत्काल टिकट है. इसके लिए यात्रियों को मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित पीआरएस काउंटर पर रतजगा करना पर पड़ता है. हालांकि दलालों पर लगाम लगाने पर इन दिनों रोज एक काउंटर से करीब चार से पांच टिकट बन रहा है.
इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिल रही है. पीआरएस प्रभारी ने बताया कि अभी अच्छे से तत्काल टिकट बन रहा है. यात्रियों को काफी फायदा हो रहा है. वह समय पर वहां मौजूद होते हैं. इससे गड़बड़ी होने की कोई संभावना नहीं हो रही. हमारा प्रयास है कि यात्रियों को अधिक से अधिक टिकट उपलब्ध करा सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >