विवि छात्र संघ अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

मुजफ्फरपुर: विवि छात्र संघ के अध्यक्ष बसंत कुमार पर रविवार की रात दस बजे जानलेवा हमला हुआ. उनके सिर में छह टांके लगे हैं. घटना विवि परिसर स्थित पीजी वन हॉस्टल की है. बसंत को सदर अस्पताल से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. विवि थानेदार रामनाथ प्रसाद ने जख्मी […]

मुजफ्फरपुर: विवि छात्र संघ के अध्यक्ष बसंत कुमार पर रविवार की रात दस बजे जानलेवा हमला हुआ. उनके सिर में छह टांके लगे हैं. घटना विवि परिसर स्थित पीजी वन हॉस्टल की है. बसंत को सदर अस्पताल से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. विवि थानेदार रामनाथ प्रसाद ने जख्मी बसंत का बयान दर्ज किया है. इसमें आरडीएस कॉलेज के डेलीवेज कर्मचारी औराई के बसुआ निवासी सोनू कुमार को नामजद व तीन अज्ञात को आरोपित किया है.

दो लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर यह हमला करने की बात कही जा रही है. थानेदार ने बताया कि रात्रि करीब दस बजे मारपीट की सूचना पर पुलिस पीजी वन हॉस्टल में पहुंची. जख्मी हालत में छात्र संघ के अध्यक्ष बसंत सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. बयान में बताया कि आरडीएस कॉलेज के डेलीवेज कर्मचारी उससे दो लाख रुपये रंगदारी की मांग कर रहा था.
नहीं देने पर रविवार की रात गाली- गलौज करते हुए आरोपित सोनू ने कहा कि हम ही तुमको अध्यक्ष बनाये, अब रंगदारी नहीं देगा. इसका विरोध किया तो अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया. थानेदार ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >