ऑर्केस्ट्रा के दौरान पिस्टल लहराते दारोगा का वीडियो वायरल

सरैया : ऑकेस्ट्रा के दौरान पिस्टल लहराते एक पुलिस पदाधिकारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो जैतपुर ओपी क्षेत्र के खैरा पंचायत के जगरिया चौक का बताया जा रहा है. दूर्गा पूजा के दौरान आयोजित ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान यह वीडियो रिकॉर्ड की गयी है. वीडियो में जैतपुर ओपी में तैनात […]

सरैया : ऑकेस्ट्रा के दौरान पिस्टल लहराते एक पुलिस पदाधिकारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो जैतपुर ओपी क्षेत्र के खैरा पंचायत के जगरिया चौक का बताया जा रहा है.

दूर्गा पूजा के दौरान आयोजित ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान यह वीडियो रिकॉर्ड की गयी है. वीडियो में जैतपुर ओपी में तैनात एक पदाधिकारी शराब के नशे में भोजपुरी गाने पर बार- बालाओं के ठुमके पर पिस्टल लहरा रहे हैं. मामला प्रकाश में आने के बाद एसएसपी मनोज कुमार ने मामले की जांच की जिम्मेवारी एसडीपीओ सरैया को दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >