मुजफ्फरपुर : दुर्गा पूजा में बिना किसी परेशानी के निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो, इसके लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने तैयारी शुरू कर दी है.
जर्जर एलटी लाइन की जगह केबल लगाने के लिए मंगलवार को सिकंदरपुर फीडर के ब्रह्म स्थान रोड की बिजली सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक गुल रहेगी. अघोरिया बाजार फीडर की बिजली रात नौ बजे से एक बजे तक बंद रहेगी. इससे नीम चौक से संत कोलंबस कोचिंग त्रिमुहानी हाउस से होते हुए आमगोला तक का इलाका प्रभावित रहेगा.
न्यू कॉलोनी मिठनपुरा की बिजली भी सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक गुल रहेगी. लक्ष्मी नारायण कॉलोनी की भी बिजली दोपहर 12 बजे से दो बजे तक गुल रहेगी. इसके अलावा दाउदपुर कोठी मेन लाइन, भुजा वाला डीटीआर व बाटा गली मेंहदी हसन चौक से महेश बाबू चौक तक की बिजली बंद रहेगी. कलमबाग चौक, स्पीकर चौक व आदर्श कॉलोनी की भी बिजली सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी.
