बोचहां में 220 कार्टन शराब सहित दो चालक धराये

बोचहां : पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने दो विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 220 कार्टन शराब सहित दो ट्रक व दो चालक को धर दबोचा. पुलिस ने बताया कि बलिया इंद्रजीत गांव के समीप से एक खाली ट्रक व हरियाणा निवासी ड्राइवर रमेश कुमार को गिरफ्तार किया है. उसे उत्पाद विभाग की टीम […]

बोचहां : पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने दो विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 220 कार्टन शराब सहित दो ट्रक व दो चालक को धर दबोचा. पुलिस ने बताया कि बलिया इंद्रजीत गांव के समीप से एक खाली ट्रक व हरियाणा निवासी ड्राइवर रमेश कुमार को गिरफ्तार किया है. उसे उत्पाद विभाग की टीम अपने साथ ले गयी.

इधर, मझौली कटरा मुख्य मार्ग के उनसर गांव स्थित बिहार सरकार भवन के समीप एक ट्रक से शराब उतारते चालक हरियाणा के श्याम पंडित के पुत्र अशोक पंडित को धर दबोचा. ट्रक पर लगभग 220 कार्टन से अधिक शराब होने की सूचना है. जबकि चालक के अनुसार तीन पिकअप पर शराब लाद कर तस्कर वहां से फरार हो गये. शराब के साथ साथ एक अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद की है.
थानाध्यक्ष ने बताया शराब जब्त होते ही आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि मामले की जांच कर तस्कर पर एफआईआर दर्ज की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >