मोबाइल छीन कर भाग रहे अपराधी को पकड़ा

मुजफ्फरपुर : अहियापुर चौक के पास गुरुवार की देर शाम सब्जी खरीदने पहुंची एक युवती का बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया. युवती ने हिम्मत दिखाते हुए पीछे बैठे बदमाश की शर्ट पकड़ ली. करीब 50 मीटर तक दोनों बदमाश युवती को घसीटते ले गये. इसके बाद भी युवती हिम्मत नहीं हारी और […]

मुजफ्फरपुर : अहियापुर चौक के पास गुरुवार की देर शाम सब्जी खरीदने पहुंची एक युवती का बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया. युवती ने हिम्मत दिखाते हुए पीछे बैठे बदमाश की शर्ट पकड़ ली. करीब 50 मीटर तक दोनों बदमाश युवती को घसीटते ले गये. इसके बाद भी युवती हिम्मत नहीं हारी और दोनों बदमाशों को बाइक से नीचे गिरा दिया.

जबतक स्थानीय लोग जुटते, इससे पहले एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकला. दूसरे बदमाश को भीड़ ने पकड़ जमकर पिटाई कर दी और उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया. इस घटना में युवती भी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उसका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया. देर रात तक उसने थाने में लिखित शिकायत नहीं की है. घटना की सूचना पर नगर डीएसपी रामनरेश पासवान मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की.

वहीं, जख्मी बदमाश को अपर थानेदार नरेंद्र कुमार ने इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है. वहां, उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब सात बजे युवती अहियापुर चौक के पास सब्जी खरीदकर मोबाइल पर बात करते हुए बखरी की ओर जा रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने युवती का माेबाइल झपट लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >