10 घंटे देर से पहुंची टाटा-छपरा

मुजफ्फरपुर : पूर्व रेलवे के कासीटांड़ हाल्ट और जामताड़ा के बीच मालगाड़ी के बेपटरी हो जाने के वजह से रविवार को टाटा छपरा एक्सप्रेस अपने समय से 10घंटे विलंब से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची. वहीं छपरा से टाटा के लिए चली ट्रेन भी पांच घंटे विलंब रही. इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना […]

मुजफ्फरपुर : पूर्व रेलवे के कासीटांड़ हाल्ट और जामताड़ा के बीच मालगाड़ी के बेपटरी हो जाने के वजह से रविवार को टाटा छपरा एक्सप्रेस अपने समय से 10घंटे विलंब से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची. वहीं छपरा से टाटा के लिए चली ट्रेन भी पांच घंटे विलंब रही.

इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. यात्री शाम से ही ट्रेन के इंतजार में पूछताछ काउंटर के पास मंडराते रहे. यात्रियाें ने बताया कि ट्रेन लेट होने से परेशानी हो रही है. परिचालन विभाग ने बताया कि शाम से ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है.
पवन एक्सप्रेस में मारामारी
दरभंगा से लोकमान्य तिलक में जाने वाली पवन एक्सप्रेस में रविवार को सीट को लेकर यात्रियों के बीच में विवाद हो गया. इसमें आगे की जनरल बोगी में यात्रियों के बीच में जमकर मारपीट हुई. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया. यात्रियों ने बताया कि मुंबई रूट में ट्रेन के नहीं होने से परेशानी होती है.
211 बेटिकट यात्री धराये
जंक्शन पर स्क्वायड टू के प्रभारी आरएस वर्मा व सीसीआई धनंजय कुमार के नेतृत्व में रविवार को टिकट जांच अभियान चलाया गया. इसमें कुल 211 लोगों को बिना टिकट के पकड़ा गया. जिनसे कुल 65750 रुपये की रेल राजस्व की प्राप्ति हुई. आरएस वर्मा ने बताया कि अभी लगातार टिकट चेकिंग अभियान चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >