आज चंदवारा व कच्ची-पक्की की तीन घंटे बंद रहेगी बिजली

मुजफ्फरपुर : श्रावणी मेला के मेंटेनेंस को लेकर रविवार को शहर के पूर्वी व दक्षिणी इलाके में तीन घंटे बिजली बंद रहेगी. एकेएमसीएच ग्रिड में मेंटेनेंस को लेकर 33 केवीए चंदवारा फीडर सुबह 9 से 12 बजे तक बंद रहेगा. इस कारण चंदवारा व मिस्कॉट पीएसएस से बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. वहीं टाउन वन फीडर […]

मुजफ्फरपुर : श्रावणी मेला के मेंटेनेंस को लेकर रविवार को शहर के पूर्वी व दक्षिणी इलाके में तीन घंटे बिजली बंद रहेगी. एकेएमसीएच ग्रिड में मेंटेनेंस को लेकर 33 केवीए चंदवारा फीडर सुबह 9 से 12 बजे तक बंद रहेगा. इस कारण चंदवारा व मिस्कॉट पीएसएस से बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. वहीं टाउन वन फीडर दोपहर में 1 से 4 तीन घंटे बंद रहेगा.

इस कारण कच्चीपक्की, रामदयालु, शेरपुर, दीघरा, अतरदह, चंदवारा, बनारस बैंक चौक, जेल चौक, कन्हौली, बीएमपी-6, चतुर्भुज स्थान, पुरानी बाजार, अमर सिनेमा रोड, हाथी चौक, गोशाला चौक, मदनानी लेन, रमना, मिस्कॉट सहित पांच दर्जन से अधिक इलाकों की बिजली बंद रहेगी.
पांच पीएसएस की 1 से 3 घंटे बंद रही बिजली. श्रावणी मेला के मेंटनेंस को लेकर शनिवार को रामदयालु ग्रिड से चार फीडर की बिजली 1 से 3 घंटे के लिए बंद की गयी. इसमें नयाटोला डेढ़, आइडीपीएल बेला एक, खबड़ा व भगवानपुर तीन, कुढ़नी की बिजली दो घंटे बंद रही. इस कारण भगवानपुर, पताही, बीबीगंज, गोबरसही, खबड़ा, मझौलिया, दिनकर नगर, भामाशाह द्वार, बेला, मिठनपुरा, मोतीझील, सदर अस्पताल रोड, हरिसभा चौक, कल्याणी, तिलक मैदान आदि इलाकों में दिन में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >